दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ी क्षेत्र में नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई बस, 42 लोगों की मौत
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के उत्तर में स्थित पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण बस हादसे (Horrific Bus Accident) में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार को एन-1 राजमार्ग पर लुईस ट्रिचार्ड्ट कस्बे (Louis Trichardt Towns) के पास हुई, जो कि प्रिटोरिया से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। सड़क परिवहन प्रबंधन निगम के प्रवक्ता साइमन ज्वाने ने बताया कि अब तक 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की जांच अभी जारी है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बस पहाड़ी रास्ते पर नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सरकारी विभाग की ओर से जारी तस्वीरों में नीले रंग की बस उलटी पड़ी दिखाई दे रही है। सरकारी बयान में बताया गया कि यह बस दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत से उत्तर की ओर जा रही थी और इसमें सवार यात्री ज्यादातर जिम्बाब्वे और मलावी के नागरिक थे, जो अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और कई घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में