संविधान पर छायाचित्र प्रदर्शनी सोमवार से
नागपुर, 8 नवंबर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा संविधान का अमृत महोत्सव के अंतर्गत, केंद्र के परिसर में “संविधान- एक चित्रात्मक अभिव्यक्ति” नामक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है| प्रदर्शनी दिनांक 10 से 14 नवंबर 2025 तक चलेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 10 नवंबर, शाम 4 बजे किया जाएगा| दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
इसमे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन एवं संविधान से संबंधित छायाचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा| इसमे 10 स्थानों की दशभूमि – जन्मभूमि, निर्धारभूमि, संकल्पभूमि, क्रांतिभूमि, मुक्तिभूमि, प्रेरणाभूमि, विद्याभूमि, धम्मभूमि, दीक्षाभूमि, एवं चैत्यभूमि के छायाचित्रों के साथ ही महु से लेकर मुंबई तक के अन्य विशेष चित्रो का समावेश रहेगा| इनमे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जन्म से लेकर महापरिनिर्वाण तक के चित्र भी शामिल हैं|
ज्ञातव्य है कि संविधान के 75 वर्ष पूर्ति के उपलक्ष मे देश भर में ‘संविधान का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है, इसी के अंतर्गत केंद्र द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है| इसी शृंखला मे 75 छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है| इस प्रदर्शनी मे सम्मिलित छायाचित्र सुप्रसिध्द फोटो जर्नलिस्ट शेखर सोनी द्वारा लिए गए हैं|
द.म.क्षे.सां.केंद्र की निदेशिका आस्था कार्लेकर एवं शेखर सोनी ने लोगों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे उपस्थित रहकर इन विशेष चित्रों को देखने का आनंद उठाएं।
बंगाल में प्रचार का आखिरी दिन, TMC का बड़ा दावा—4 मई के बाद नहीं दिखेंगे बाहरी नेता
बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, बेगमगंज मंडी में गेहूं हुआ खराब
सिंगूर में बदले सुर, कभी जीत दिलाने वाला इलाका अब दिखा नाराज
लद्दाख संकट पर बड़ा कदम, 22 मई को गृह मंत्रालय की अहम बैठक
विधान परिषद चुनाव में बड़ा मुकाबला, कई दिग्गजों की सीटें खाली, नजरें नतीजों पर
एमपी विधानसभा में आज विशेष सत्र, कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में
सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, 50वीं वर्षगांठ समारोह में शिरकत; 4000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
MP में भीषण गर्मी का कहर, रिकॉर्ड तोड़ तापमान, 13 जिलों में हीटवेव चेतावनी