भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरे देश में आयोजन, जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम
भोपाल। मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में भव्य आयोजन होने जा रहे हैं. इस मौके पर राज्य सरकार ने सभी जिलों में कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की ड्यूटी लगाई है. जयंती का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कुंवर विजय शाह और राकेश सिंह भी मौजूद रहेंगे.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस आयोजन में 54 जिलों में विधायक और सांसद शामिल होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के अनुसार, राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के उत्थान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है.
15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन – सीएम
सीएम मोहन यादव ने बताया था कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा. उन्हाेंने कहा था कि जनजातीय गौरव दिवस के दिन जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे. सीएम मोहन यादव जबलपुर में होने वाले इस गौरव दिवस के कार्यक्रम में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य क्रांति गौड़ का सम्मान करेंगे.
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Indian Space Research Organisation का बड़ा फैसला: आम भारतीय भी बन सकेंगे अंतरिक्ष यात्री
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड
किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां, Madhya Pradesh में 10 जिला अध्यक्षों की घोषणा
Bharat Kapoor का निधन, 80 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत