राजा भैया ने थामा बाबा बागेश्वर का हाथ, पदयात्रा में बेटों के साथ दिया साथ
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा मथुरा पहुंच चुकी है। शुक्रवार को पदयात्रा के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर चलते दिखे। दोनों ने हाथ उठाकर जयकारे भी लगाए। सड़क पर बैठकर पत्तल में पूड़ी-सब्जी खाई। इस बार की यात्रा में उनके दोनों पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और कुंवर बृजराज प्रताप सिंह भी साथ रहे। यात्रा स्थल पर एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे
इससे पहले भी राजा भैया बागेश्वर धाम की पदयात्राओं में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुके हैं। मीडिया से बातचीत में राजा भैया ने कहा कि सनातन धर्म ही हमें एक सूत्र में बांधे रखता है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान है। आज आवश्यकता है कि सभी जातियों और समाज के लोग भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हों। तभी हमारा धर्म और हमारी संस्कृति सुरक्षित रह पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की एकता की पुकार पूरे देश को जोड़ने का काम कर रही है। समाज को इसे पूरे मन से अपनाना चाहिए।
सनातन के लिए खूब सोचते हैं राजा भैया: धीरेंद्र शास्त्री
इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने राजा भैया की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि राजा भैया के स्वभाव में बहुत विनम्रता है। वह सनातन के लिए खूब सोचते हैं। उन्होंने राजा भैया को हनुमान भक्त और सनातन प्रेमी बताया।
शिल्पा शेट्टी और चिन्मयानंद बापू भी यात्रा में शामिल हुए
इससे पहले सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए देवकीनंदन महाराज, चिन्मयानंद बापू, राजपीठ से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जी, एक्टर राजपाल यादव और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मथुरा पहुंचे।
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल