इंदौर बना पचमढ़ी जितना ठंडा, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास
इंदौर | मध्य प्रदेश में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है. सभी जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बीती रात इंदौर में सर्दी हिल स्टेशन पचमढ़ी जितनी महसूस की गई. यह इंदौर में पिछले 10 साल से सबसे ज्यादा ठंडी रात रही. वहीं, राजधानी भोपाल में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है |
पचमढ़ी जितना ठंडा हुआ इंदौर
इंदौर शहर में बीती रात 10 सालों में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई. इंदौर में हिल स्टेशन पचमढ़ी जितनी ठंडक दर्ज हुई. वहीं, राजधानी भोपाल में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई. भोपाल के साथ-साथ राजगढ़, इंदौर, सीहोर और शाजापुर में सर्द हवाओं ने कंपकपी बढ़ाई |
3 दिन शीतलहर राहत
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश के सभी शहरों लोगों को शीतलहर से राहत मिलेगी |
इंदौर में पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को इंदौर शहर का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. पचमढ़ी का तापमान भी 5.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा. वहीं, भोपाल में 6.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.1 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया |
इसके अलावा राजगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री, नौगांव में 6.4 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.2 डिग्री, मंडला में 7.6 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी-नरसिंहपुर में 8 डिग्री, बैतूल में 8.5 डिग्री और छिंदवाड़ा-खजुराहो में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ |
अलाव का सहारा
प्रदेश में बढ़ते ठंड के प्रकोप और शीतलहर से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. जगह-जगह पर यात्रियों और राहगीरों को राहत देने के लिए नगर प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जा रहे हैं. वहीं, मौसम विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है |
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण