जवान-एनिमल से आगे निकली रणवीर सिंह की फिल्म, कमाई में रचा नया इतिहास
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं. फिल्म की कमाई के आंकड़े आ रहे हैं और ये चौंकाने वाले हैं. फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कलेक्शन तो रिलीज के 8वें दिन ही कर दिया है | इसके कलेक्शन से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले दो दिनों में ये फिल्म और भी ताबड़तोड़ कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस का पूरा समीकरण ही बदल कर रख सकती है. फिल्म को अच्छी स्टार्ट मिली और इसकी सबसे बढ़िया बात ये रही कि फिल्म को वीकडेज में भी काफी फायदा हुआ और इसका कलेक्शन आसमान छूने लगा |
अब धुरंधर की एक दिन की कमाई इतनी शानदार जा रही है कि इस फिल्म को रोक पाना किसी के बस की बात नहीं लग रही है. हालांकि अखंडा 2 फिल्म से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है लेकिन ये फिल्म साउथ में ही ज्यादा कलेक्शन कर रही है | आइए जानते हैं कि 8 दिनों में धुरंधर ने कितने रुपए कमा लिए हैं और आने वाले वक्त में फिल्म कितनी कमाई कर सकती है. फिल्म के हालिया आंकड़ों से इसके आगे की स्थिति जरा और क्लियर भी नजर आने लग गई है |
धुरंधर ने भारत में 8 दिन में कितने कमाए?
धुरंधर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कमाई में बीते शुक्रवार को काफी इजाफा देखने को मिला है | फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार जा रहा है और हिंदी समेत फिल्म को विदेशों से भी काफी अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 8वें दिन 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो इसका किसी भी दिन का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन होगा. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी इतनी ही कमाई की थी. इस कलेक्शन के आधार पर भारत में धुरंधर ने 8 दिनों में 239.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है |
कितना हो गया धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
वहीं फिल्म के अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का 7 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 248.75 करोड़ रुपए का हुआ था. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 70.50 करोड़ रुपए का रहा है. इस लिहाज से 7 दिनों का इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 319.25 करोड़ रुपए का हो गया था | वहीं इसमें 8वें दिन की 32 करोड़ की कमाई को जोड़ लिया जाए तो फिल्म की 8 दिनों की अब तक कि कुल कमाई 351.25 करोड़ रुपए की हो गई है जबकी इसमें अभी फिल्म के 8वें दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े जुड़ने बाकी हैं |
जवान-एनिमल से आगे निकली धुरंधर
धुरंधर की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फिल्म ने 8वें दिन की कमाई के लिहाज से जवान और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है | जहां एक तरफ 8वें दिन जवान फिल्म का कलेक्शन 25.6 करोड़ रुपए का रहा था वहीं दूसरे तरफ एनिमल का 8वें दिन का कलेक्शन भी 22.95 करोड़ रुपए का ही रहा था. मतलब कि धुरंधर तो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमाई से भी आगे निकलती नजर आ रही है. अब अखंडा 2 आ चुकी है जो कहीं ना कहीं से धुरंधर को नुकसान पहुंचा सकती है | अब देखने वाली बात होगी कि आखिर धुरंधर का आगे का कलेक्शन कैसा जाता है |
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण