रायगढ़ में शिकार के दौरान बड़ा हादसा, जंगल में मिले 2 ग्रामीणों के शव
Raigarh Forest Death Case ने जिले में सनसनी फैला दी है। रायगढ़ जिले के संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीणों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51 वर्ष) और संदीप उरांव (24 वर्ष) के रूप में हुई है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे गांव के कुल सात लोग शिकार के लिए जंगल की ओर निकले थे। शाम तक सभी लोग घर लौट आए, लेकिन पुनीलाल यादव और संदीप उरांव वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला तो 12 दिसंबर की शाम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के अगले ही दिन 13 दिसंबर की सुबह सूचना मिली कि दोनों ग्रामीणों के शव जंगल में झाड़ियों के बीच पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में एक मृतक के हाथ में जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम बेरला के कोटवार सौकीलाल सारथी ने आरोप लगाया है कि शिकार के लिए गए सात लोगों में से बाकी साथियों ने दोनों ग्रामीणों की जानकारी जानबूझकर छिपाई। उनका कहना है कि हादसे की सच्चाई छुपाने की कोशिश की गई है। इसी आधार पर पुलिस ने चार ग्रामीण युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण