बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन में शामिल हुए अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन की हुई समीक्षा
जगदलपुर : में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले उन्होंने रायपुर में भाजपा नेताओं और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से नक्सल ऑपरेशन और SIR से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। यह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पिछले एक महीने में तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा रहा, जो राज्य की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।
इससे पहले अमित शाह राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे। हर दौरे के दौरान वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों, मुठभेड़ों और सुरक्षा रणनीतियों की गहन समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों से सीधे फीडबैक लेकर जमीनी हालात को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
बस्तर ओलंपिक 2025 का संभाग स्तरीय आयोजन युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस खेल महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में करीब 3500 युवाओं ने भाग लिया। दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव—इन सात जिलों से खिलाड़ी इस आयोजन में पहुंचे।
खास बात यह रही कि इस बार 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने भी खेलों में हिस्सा लिया। इनकी टीम का नाम “नुआ बाट” रखा गया था। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 300 थी, जो इस साल दोगुने से भी अधिक हो गई है।
समापन समारोह में अमित शाह की मौजूदगी ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सरकार बस्तर के युवाओं को खेल, विकास और शांति के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण