बड़ी खबर : जिला कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, रेप के दोषी को सुनाई 20 साल की कठोर जेल
रायगढ़ : से एक अहम न्यायिक फैसला सामने आया है। रायगढ़ रेप केस में जिला न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था।
जानकारी के अनुसार, ग्राम लिटाईपाली निवासी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू (24 वर्ष) ने जनवरी 2025 में 16 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया। पीड़िता के पिता ने 27 जनवरी 2025 की सुबह कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की आशंका जताई गई।
पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पीड़िता ग्राम लिटाईपाली में है। इसके बाद 5 फरवरी को पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया और आरोपी विजय जांगड़े को गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस जांच में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 65(1), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4-6 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। रायगढ़ रेप केस की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश देवेंद्र साहू ने की।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 6 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न चुकाने पर 4 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने सफल पैरवी की।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण