UP में यक्ष ऐप से होगी अपराधियों की पहचान, एक क्लिक में खुल जाएगी पूरी कुंडली
देशभर में आए दिन अपराध के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं. इनमें अपराधी अलग-अलग तरीकों से अपराध को अंजाम देता है. इन्हीं अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का एक ऐप लॉन्च किया गया है. इसका नाम यक्ष (Yaksh APP) है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस ऐप की शुरुआत की है |
सीएम योगी की तरफ से शुरू किए गए इस ऐप के चालू करने के पीछे की वजह अपराधों पर लगाम लगाना है. पुलिस की बीट पुलिसिंग को मजबूत करना और हर तरीके का रिकॉर्ड इस app में सेव किया जाएगा |
अब तक अपराधियों का डाटा सालों से चली आ रही पुरानी परंपरा यानी रजिस्टर में सुरक्षित रखा जाता था. लेकिन, तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रणनीति के तहत अब हाईटेक सिस्टम से पूरी निगरानी होगी. इसी क्रम में यक्ष एप को लॉन्च किया गया है. इसमें सभी अपराधियों का डाटा एक साथ रखा जाएगा |
क्या होगा ऐप में खास?
पुलिस इस ऐप के जरिए प्रदेशभर के हर थाने के अपराधियों का एक साथ डेटा जोड़ पाएगी. इसमें हर एक अपराधी का छोटा-बड़ा डेटा शामिल किया जाएगा. जिसमें AI पावर्ड वॉइस रिकग्निशन, फेस रिकग्निशन, गैंग लिंक का पूरा एनालिसिस, लोकेशन शिफ्ट अलर्ट, वॉइस और क्राइम जीपीटी शामिल होगी | ये सब जानकारी शामिल होने के बाद किसी भी अपराध में शामिल अपराधियों के बारे में पता लगाना आसान हो जाएगा |
पहले भी उठाए जा चुके कई कदम
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के मुख्यालय में इस यक्ष एप (Yaksh APP) का कंट्रोल रूम बनाया गया गया है. माना जा रहा है कि यक्ष एप डिजिटल क्राइम को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए यूपी पुलिस के लिए कारगर हथियार साबित होगा.सरकार की तरफ से क्राइम रोकने को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कदम उठाए जा चुके हैं. इससे पहले सीएम ने पुलिस को यूपी में AI के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इसके जरिए भी सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जाएगी |
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव