सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को किया न्यूट्रलाइज, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सफल अभियान के लिए दी बधाई
छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। सुकमा और बीजापुर में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 14 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान लगातार बस्तर में नक्सल उन्मूलन के लिए काम कर रहे हैं। दुर्गम इलाकों में पहुंचकर वे बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश जल्द ही नक्सल मुक्त होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया छत्तीसगढ़ आएंगे। नेशनल ट्राइबल गेम्स का आयोजन पहली बार हो रहा है और इसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। इस आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और उन्हें सीखने का अवसर मिलेगा। सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।
भीषण गर्मी का कहर—स्कूलों में समय से पहले घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां
दमदम में पीएम मोदी का बड़ा हमला—“बंगाल का गौरव बचाने को TMC से मुक्ति जरूरी”
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
CM कुर्सी पर खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM, बोले- हवा खाने नहीं आया
फ्लोर टेस्ट में सियासी रोमांच, किसका पलड़ा भारी?
NMDC ने दंतेवाड़ा में ग्रामीण विकास की नई पहल शुरू की