श्रुति गजभिये ने जीता ‘मिस ब्यूटीफुल स्माइल’ पुरस्कार
जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में खिताब जीतकर किया शहर का नाम रोशन
नागपुर, 16 जनवरी। संतरानगरी की की होनहार बाल कलाकार श्रुति गजभिये ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मात्र 11 वर्ष की आयु में श्रुति ने देश की प्रतिष्ठित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर ‘मिस ब्यूटीफुल स्माइल’ का सम्मानजनक पुरस्कार अपने नाम किया है।
28 सितंबर 2025 को नागपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया ऑडिशन में श्रुति का चयन फाइनलिस्ट के रूप में हुआ था। इसके बाद प्रतियोगिता का भव्य फाइनल जयपुर स्थित होटल आमेर क्लार्क में 6 से 8 जनवरी के बीच संपन्न हुआ। देशभर से आई 172 प्रतिभागियों के बीच श्रुति ने अपने आत्मविश्वास से भरे प्रस्तुतीकरण से निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
यह श्रुति की पहली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिता थी। उनकी प्रतिभा को निखारने में नयोनिता लोथ, शोभा गोरी (कास्टिंग डायरेक्टर व मेंटर) तथा भरत गुप्ता (फैशन स्टाइलिस्ट) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, निर्देशक एवं कोरियोग्राफर यतिन गांधी तथा शिक्षिका उन्नति सिंह के मार्गदर्शन में श्रुति ने प्रतियोगिता की तैयारी की थी। बेहतरीन मुस्कान, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति के बल पर उन्हें ‘बेस्ट स्माइल / मिस ब्यूटीफुल स्माइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्रुति की इस उपलब्धि के पीछे उनकी माता शीतल गजभिये, पिता फाल्गुन गजभिये और उन्हें सदैव प्रोत्साहित करने वाले चाचा गोपाल बोहरे का विशेष सहयोग रहा है। इस शानदार सफलता पर रिश्तेदारों, मित्रों और पूरे नागपुर शहर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं।
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा