‘राजभाषा प्रेरणा’ का हुआ विमोचन
'वंदे मातरम्’ की शतकोत्तर स्वर्णजयंती पर केंद्रित है वी.एन.आई.टी की हिंदी पत्रिका
नागपुर, 28 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस पर विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वी.एन.आई.टी /VNIT), नागपुर में संस्थान की हिंदी पत्रिका ‘राजभाषा प्रेरणा’ का विमोचन संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पत्रिका का मुख्य विषय “वंदे मातरम्” रखा गया है।
इस अवसर पर संस्थान के शासी मंडल के अध्यक्ष माडाभूषि मदन गोपाल, निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल, प्रभारी संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण ), डॉ. रत्नेश कुमार, कुलसचिव, श्री सचिन जगदाळे, विशेष कार्य अधिकारी (हिंदी) सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, हिंदी कार्यान्वयन समिति की कार्यकारी सचिव डॉ. (श्रीमतीएडीन) भारती पोलके एवं सहायक सुश्री पूनम उईके प्रमुखता से उपस्थित थीं।
इसके पूर्व अध्यक्ष श्री मदनगोपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वीएनआईटी परिवार के सदस्यों को संबोधित किया|निदेशक प्रो.प्रेमलाल पटेल ने अपने भाषण में संस्थान की उपलब्धियों का उल्लेख किया| कुलसचिव सचिन जगदाळे ने संविधान की प्रस्तावना/उद्देशिका का वाचन किया,जिसे सभी उपस्थित लोगों ने दुहराया|
बड़ी संख्या में छात्र,शिक्षक एव अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया|
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर