WCR OBC Trophy 2026 में मुख्य कार्मिक अधिकारी अजय दीक्षित जी की गरिमामय उपस्थिति
भोपाल। आज WCR OBC एसोसिएशन भोपाल मंडल के बैनर तले रेलवे कॉलोनी हबीबगंज में आयोजित WCR OBC Trophy 2026 के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के मुख्य कार्मिक अधिकारी महोदय अजय दीक्षित जी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर दीक्षित जी द्वारा रेलवे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नौकरी के साथ-साथ जीवन में खेलों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं संघर्षशीलता का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में कभी भी हिम्मत न हारने और निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद श्री अजय दीक्षित जी स्वयं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। खेल के प्रति उनकी अद्वितीय रुचि, जज़्बा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी उपस्थित जनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। टूर्नामेंट समिति एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा आदरणीय मुख्य कार्मिक अधिकारी महोदय का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट WCR OBC एसोसिएशन भोपाल रेल्वे एप्लाई मंडल के सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं खिलाड़ी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।
डेविड धवन की सफाई: 'है जवानी तो इश्क होना है' में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल, टीजर विवाद पर बोले डायरेक्टर।