"मनु का मनुहार" पुस्तक का विमोचन
नागपुर, 5 फरवरी। संतरा नगरी की उभरती लेखिका, कवयित्री प्रा.मनुहार विजय चौबे का काव्य संग्रह "मनु का मनुहार" पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह नक्षत्र बेंकेट हॉल में सफलतापूर्वक किया गया।
इस भव्य समारोह में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. दयानंद तिवारी जी (मुंबई), महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो.डॉ. हनुमानप्रसाद शुक्ल जी, नागपुर के भूतपूर्व महापौर एवं भाजपा के शहराध्यक्ष डॉ. दयाशंकर तिवारी जी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिकांत शर्मा जी, कनिष्ठ महाविद्यालय हिंदी अध्यापक संघ नागपुर विभाग अध्यक्ष प्रा. जावेद शेख तथा मा. किशोर कुमार सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति में इन मान्यवर के शुभहस्ते संपन्न हुआ।
"मनु का मनुहार" संग्रह में कुल 52 कविताओं का संग्रह है, जिसमें प्रकृति की पुकार, हृदय में नितिन जी, स्वयं को पहचानो, श्रेष्ठता, जीवन की सीख, बचपन जैसे प्रमुख विभिन्न विषयों पर अपनी लेखनी से अपने भावों को शब्दों के माध्यम से पिरोया है।
काव्य -संग्रह की भूमिका डॉ.दयानंद तिवारी जी ने लिखी है। डॉ.तिवारी जी ने अपने संबोधन में "मनु का मनुहार" की प्रशंसा की एवं उसमें निहित सभी विषयों पर चर्चा की।
डॉ.दयाशंकर तिवारी जी ने मनु का मनुहार पुस्तक के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए 52 कविताओं का संबंध सूर्य भगवान के साथ करते हुए रथ सप्तमी पर अपने विचार प्रस्तुत किया।
प्रो. डॉ हनुमान प्रसाद शुक्ल जी तथा डॉ. शशिकांत शर्मा जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर श्रीमती मनुहार चौबे की पुस्तक की प्रशंसा कर उनके साहित्यिक जीवन में सफलता हेतु शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने भी श्रीमती मनुहार चौबे को अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मनुहार चौबे ने आभार प्रदर्शन में अपने मार्गदर्शक डॉ. दयानंद तिवारी जी व सफलता का श्रेय भगवान श्री महा गणेश जी और अपने जीवनसाथी श्री विजय चौबे जी को दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।
डेविड धवन की सफाई: 'है जवानी तो इश्क होना है' में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल, टीजर विवाद पर बोले डायरेक्टर।