WPL Final Photos: लिंसे स्मिथ ने लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल की गोद में बैठ खिंचवाई फोटो; तस्वीरों में जीत के पल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी का यह दूसरा खिताब रहा। इससे पहले उसने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, तबकी और अबकी टीम में अंतर था और कई खिलाड़ी नए थे, लेकिन स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद आरसीबी की टीम ने जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे। विदेशी स्टार्स जैसे लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल भी मस्ती करती दिखीं। आइए तस्वीरों में जीत के पल देखते हैं...आखिरी 18 गेंद में आरसीबी को जीत के लिए 27 रन की दरकार थी। तब ऋचा घोष और स्मृति मंधाना क्रीज पर थीं। 18वें ओवर में ऋचा आउट हुईं। फिर 19वें ओवर में मंधाना 41 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी छह गेंदों पर आरसीबी को 10 रन की जरूरत थी। हालांकि, नदिन डी क्लर्क और राधा यादव ने चार गेंद पर ही जीत दिला दी।जीत के बाद राधा ने डी क्लर्क को गले लगा लिया। डी क्लर्क आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हुई हैं। लोअर ऑर्डर में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। जीत के बाद आरसीबी की खिलाड़ियों ने मैदान पर आकर डी क्लर्क और राधा को घेर लिया और गले लगाया। आरसीबी की जीत में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 गेंद में 165 रन की साझेदारी की। मंधाना 41 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। 'काफी कुछ झेल चुकी हैं मंधाना', श्रेयंका का स्मृति को खास संदेश; कप्तान के संघर्ष पर टीम ने लुटाया प्यारआरसीबी की WPL में ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का भावुक संदेश, कहा- आप लोग इस ट्रॉफी के हकदार
फ्लैगशिप कैमरा और लैग-किलर परफॉर्मेंस का कॉम्बो, कितना दमदार है नया रेनो सीरीज?
हार के बाद रोने लगीं जेमिमा तो मंधाना ने इस तरह हंसाया और दिया हौसला, कैमरे में कैद हुआ यह क्यूट पल दिल टूटा, शादी टूटी, पर हौसला नहीं: जीवन की चुनौतियों को पीछे छोड़, स्मृति मंधाना ने WPL खिताब पर किया कब्जावहीं जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन बनाए। राधा पांच गेंद में 12 रन और डी क्लर्क सात रन बनाकर नाबाद रहीं।जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से मिलने में व्यस्त थे, तो लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ और जॉर्जिया वॉल दूर रखी ट्रॉफी के पास पहुंचीं और वहां बने स्टेज पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई। स्मिथ, बेल और वॉल की गोदी में जाकर बैठ गईं। यह क्यूट तस्वीर भी सामने आई है।इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंधाना को ट्रॉफी सौंपी। फिर टीम ने ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाया और तस्वीरें खिंचवाईं।इस बीच बेल ने भी ट्रॉफी उठाई और उसे गोद में लेकर कई क्यूट तस्वीरें खिंचवाईं। बेल ने आरसीबी के लिए इस सीजन गजब की गेंदबाजी की। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाली गेंदबाज रहीं।
फाइनल की झलकियां
पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।