जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवक को कुचला
जबलपुर| जिले के ओमती थाना अंतर्गत नौदरा ब्रिज में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें एक रईसजादा फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार युवक को कुचल कर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस को बुलवाया, जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक पीयूष अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी रसल चौक से तैयब अली की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर कार के चालक ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया, लेकिन कार चालक रईस जादे ने कार रोक कर मदद करने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भाग निकला. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने के लिए एंबुलेंस से उसे अस्पताल भी भेजा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी
पुलिस चालक की तलाश में जुटी
शहर के बीचों बीच हुई हिट एंड रन की इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में यातायात व्यवस्था और वाहनों की रफ्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है.
बैसरन घाटी: एक साल पहले जहां बहा था खून, अब कैसे हैं हालात?
नरेला में जूते की फैक्टरी में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
इरफान खान की यादें होंगी ताजा: 29 अप्रैल को रिलीज होगी 'पान सिंह तोमर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री।
मुमताज की बेबाकी: "जीनत अमान बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं थीं, उन्हें मिले कितने अवॉर्ड्स?"
खरगे के पुराने बयान फिर चर्चा में, PM पर पहले भी दे चुके हैं विवादित टिप्पणियां
'डॉन 3' विवाद का अंत: रणवीर सिंह लौटाएंगे 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट।
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, पाकिस्तान की अपील पर लिया बड़ा फैसला
समीर अंजान का बड़ा बयान: 'यूपी वाला ठुमका' सलमान-शाहरुख गाते तो वो बात नहीं बनती।