पंचांग : आज विष्णु पूजा से मिलेगी हर कार्य में 'जीत', जानें वो एक गुप्त उपाय जो दिलाएगा शत्रुओं पर विजय
पंचांग : आज 13 फरवरी, 2026 शुक्रवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. इस एकादशी को विजया एकादशी भी कहते हैं. आज कुंभ संक्रांति भी हो रही है.
13 फरवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : फाल्गुन
- पक्ष : कृष्ण पक्ष की एकादशी
- दिन : शुक्रवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष की एकादशी
- योग : वज्र
- नक्षत्र : मूल
- करण : बलव
- चंद्र राशि : धनु
- सूर्य राशि : कुंभ
- सूर्योदय : सुबह 07:02 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:09 बजे
- चंद्रोदय : तड़के 04.53 बजे (14 फरवरी)
- चंद्रास्त : दोपहर 002.10 बजे
- राहुकाल : 11:12 से 12:35
- यमगंड : 15:22 से 16:45
इस नक्षत्र में शुभ कार्य से बचें
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋृति और शासक ग्रह केतु हैं. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. हालांकि, खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:12 से 12:35 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.
केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन