Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
बीजापुर : बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे Bijapur Naxal Operation में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 13 फरवरी को मोदकपाल और उसूर थाना क्षेत्रों में जवानों ने नक्सलियों के छह स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली प्रभाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मोदकपाल थाना क्षेत्र के ग्राम पंगुड़ में थाना मोदकपाल और सीआरपीएफ बी 62 की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए नक्सली स्मारकों को तोड़ा। अभियान के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों को सुनने के लिए मौके पर चलित थाना भी लगाया गया। साथ ही साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला हिल्स एरिया में CRPF 196 और कोबरा 204 की टीम ने भी अभियान चलाया। इस दौरान जमीन में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामग्री में 13 डेटोनेटर, 11 किलो गन पाउडर, चार प्लास्टिक ड्रम, दो स्टील ड्रम, दो लोहे के ड्रम, माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट और माओवादी साहित्य शामिल हैं।
एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने 13 बीयर बॉटल आईईडी और 1 डायरेक्शनल आईईडी को भी निष्क्रिय किया। इसी दौरान टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में एक और माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान
मुंबई से यूपी जा रहे परिवार के साथ बरगी में बड़ी चोरी
एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी
अंबिकापुर में बीजेपी नेता पर पटवारी-ऑपरेटर से मारपीट का आरोप
सफलता की नई मिसाल, सनातन धर्म स्कूल के छात्रों का कमाल
संसद में जश्न पर सियासी बवाल, BJP ने उठाए गंभीर सवाल