T20 World Cup: क्या ग्रुप चरण में ही थम जाएगा पाकिस्तान का सफर? तालिका में अमेरिका से भी नीचे; भारत शीर्ष पर
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है और अगर सुपर आठ चरण में पहुंचना है तो अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। दूसरी तरफ, इस ग्रुप से भारतीय टीम शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि भारत का भी अभी एक मैच शेष है।
भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से जीत के मामले में 2012 के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत की यह चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने खेल के सबसे छोट प्रारूप में पाकिस्तान को 11 रनों से हराया था, लेकिन अब टीम ने 14 साल बाद इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नए मानक स्थापित किए।
ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
पाकिस्तान की हार इतनी बड़ी रही कि टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में अमेरिका से भी नीचे आ गया है। पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि अमेरिका की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है। पाकिस्तान को अगर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे हर हाल में नामीबिया के खिलाफ मैच जीतना होगा। भारत ने तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर अपना दबदबा बरकरार रखा है।
क्या नामीबिया कर पाएगा बड़ा उलटफेर?
ग्रुप ए में अमेरिका ने अपने चारों मैच खेल लिए हैं और वह फिलहाल भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को झटका लगा है क्योंकि अब उसे हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा।पाकिस्तान का अंतिम मैच नामीबिया से 18 फरवरी को खेला जाएगा। इसी दिन भारत और नीदरलैंड के बीच मैच होगा।यह लगभग तय है कि ग्रुप ए से सुपर आठ में पहुंचने वाली टीम अमेरिका या पाकिस्तान ही होगी। नीदलैंड के दो अंक हैं और अगर वह आखिरी मैच जीत लेती है तो उसके चार अंक होंगे।अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देता है तो पाकिस्तान टीम चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर ही रहेगी और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा। इस दौरान नेट रेन रेट की भूमिका भी अहम रहेगी।भारत अगर नीदलैंड पर जीत दर्ज करने में सफल रहा तो अमेरिका की टीम दूसरे स्थान पर बनी रहेगी और सुपर आठ में पहुंच जाएगी।अगर नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान जीता तो उसके छह अंक हो जाएंगे और अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और नामीबिया के बीच अगर मैच बारिश से धुला तो भी पाकिस्तान की टीम अगले दौर में पहुंचने में सफल रहेगी।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास