हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही स्थिति कोलंबो में भी जारी रही। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने ना तो गेंद और ना ही बल्ले से चुनौती पेश कर सकी। भारत की जीत के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई जगह से टीवी फोड़ने के वीडियो सामने आ रहे हैं, जाहिर है कि पाकिस्तानी प्रशंसक भारत के खिलाफ एक और हार को नहीं पचा पा रहे हैं।
पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सका पाकिस्तान
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रनों से उसने मुकाबला गंवाया। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में पहले ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
साल बदला, पर हालात वही
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने अपना टीवी तोड़ डाला। पाकिस्तान की हार पर ये प्रशंसक इतना बौखला गया कि उसने टीवी को ही तोड़ डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर टीवी तोड़ते हुए वीडियो अपलोड किया और लिखा, 'भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया।' वहीं, पाकिस्तान में एक यू-ट्यूब चैनल के शो के दौरान भी प्रशंसक ने गुस्से से टीवी तोड़ दिया। मालूम हो कि पाकिस्तान में भारत से हार के बाद टीवी तोड़ना अब आम बात हो गई है। हर बार जब पाकिस्तान टीम को शिकस्त मिलती है तो पड़ोसी मुल्क में इसी तरह टीवी तोड़े जाते रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यह सिलसिला अब भी जारी है।
स्टेडियम के बाहर निराश दिखे पाकिस्तानी प्रशंसक
कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भी पाकिस्तानी प्रशंसक निराश नजर आए। मकबूल नामक एक प्रशंसक ने निराशा व्यक्त की। मकबूल ने कहा, मुझे लगता है कि अब यह एक आम बात हो गई है। मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे और कम से कम कड़ी टक्कर देंगे। लेकिन यह तो एक आम बात हो गई है। हमारे पास बुमराह का कोई जवाब नहीं है। हम हार्दिक का सामना नहीं कर सकते। यही हाल है। हमेशा की तरह, टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रशंसक ने कहा, अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो हम भारत को नहीं हरा पाएंगे। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। उनकी तैयारी वाकई शानदार है। आम तौर पर मैं हर चीज में कुछ न कुछ सकारात्मक पहलू ढूंढ लेता हूं। लेकिन आज मेरा दिल टूट गया है। यह बहुत ही खराब प्रदर्शन है। कुछ दशकों तक हमारा दबदबा रहा। लेकिन पिछले 20-25 वर्षों में भारत शीर्ष पर है।
भारत ने 8-1 किया रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम विश्व कप में भारत के खिलाफ कहीं भी नहीं टिक पाती है। टी20 विश्व कप की ही बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच कुल नौ बार टक्कर हुई है जिसमें से आठ बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। 2021 के बाद से तो लगातार भारतीय टीम विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दे रही है।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास