Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
रायपुर,आरंग । रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब एक सफेद रंग की टाटा VISTA (वाहन क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यह गंभीर हादसा हो गया।
हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) — दोनों निवासी सरागांव थाना छुरा (हाल परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग) — की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक थानू सतनामी (22) निवासी ओडका, थाना आरंग की भी घटना में मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23) निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि युवक अपने घर के एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे और लौटते समय तेज गति के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शवों को शवगृह भेजा गया है जबकि घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर