19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू, विमलकोट देवी शक्तिपीठ पर लगेगा भव्य मेला, प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध
भारत, जो अपनी प्राचीन और विविध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, को मंदिरों और ऋषियों की पवित्र भूमि माना जाता है. यहां अनेकों मंदिर और तीर्थ स्थल हैं, जो अपनी अनूठी विशेषता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाने जाते हैं. उन्हीं में से एक है विमलकोट देवी मंदिर. यह मंदिर देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोरा जिले के धौलछीना क्षेत्र में आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो माता के शक्तिपीठों में शामिल एक प्राचीन मंदिर है. विमलकोट देवी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 19 मार्च से होगी और समापन 27 मार्च को. ऐसे में चैत्र नवरात्रि के मौके पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं.
भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण
माता विमलकोट मंदिर में प्रत्येक नववर्ष पर मंदिर समिति द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें कुमाऊंनी लोक नृत्य, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण के केंद्र होते हैं. मेले में देश-दुनिया से आए हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है. विमलकोट देवी मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए काफी प्रसिद्ध है.
दूर दूर से आते हैं भक्त
मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से यहां देवी की उपासना करते हैं, माता उनके सभी दुखों को हरके उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं, इसलिए यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर आते हैं. मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त फिर से माता के दर्शन करने आते हैं और उनकी आंखों में माता की कृपा साफ दिखाई देती है.
मंदिर के चारों ओर सुंदर पहाड़
माता विमलकोट शक्तिपीठ मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जहां से हिमालय की लंबी श्रृंखला दिखाई देती है. मंदिर की खासियत है कि ये चारों ओर सुंदर पहाड़ों और हरे-भरे पेड़ों से घिरा है, जो मंदिर के दृश्य को अलौकिक और अद्भुत बनाता है. मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसे श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं.
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और नवमी तिथि के दिन समापन होता है. इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 19 मार्च से होगी और समापन 27 मार्च को हो रहा है. 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. नवरात्रि के मौके पर माता विमलकोट शक्तिपीठ में अलग ही रौनक देखने को मिलती है, यहां देश विदेश से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं.
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।