इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
रीवा|मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति है. ईरान और इजरायल के बीच युद्ध से पश्चिम एशिया में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डर के साये में लोग रह रहे हैं. मध्य प्रदेश के कुछ लोग अभी भी खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. इजरायल में रह रहे रीवा के युवक शैलेंद्र मिश्रा ने वीडियो बनाकर आपबीती सुनाई है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यहां हर बिल्डिंग में बंकर हैं, 15 मिनट पहले मैसेज मिल जाता है|
‘हम यहां सुरक्षित हैं’
वीडियो में शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि मैं लगभग डेढ़ साल से इजरायल में रह रहा हूं. यहां मैं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर काम कर रहा हूं. ईरान और इजरायल के बीच जो युद्ध की स्थिति डराने वाली हैं. हमसे ज्यादा भयभीत घर वाले होते हैं. मैं घर वालों को ये आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि निश्चिंत रहें, हम यहां सुरक्षित है. यहां बहुत सारी सुविधाएं हैं|
‘यहां बिल्डिंग में बंकर्स हैं’
शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारे पास बंकर्स हैं. जब भी हमें हाई अलर्ट मिलता है. जैसे मिसाइल गिरने वाली है तो 10 से 15 मिनट पहले हमें मैसेज मिलता है. सायरन बजने के बाद हमारे पास काफी समय होता है. उस मैसेज के बाद हम बंकर्स में चले जाते हैं. सबसे अच्छी बात ये हैं कि यहां हर बिल्डिंग में बंकर्स होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें भारत सरकार नीतियों पर पूरी तरह भरोसा है. उन्हें लगेगा कि हम यहां सुरक्षित नहीं तो हमें यहां से निकालने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा|रीवा के रहने वाले शैलेन्द्र मिश्रा साल 2024 में रिसर्च के सिलसिले में इजराइल गए थे. वह इस समय इजराइल की प्रतिष्ठित बारइलान-यूनिवर्सिटी में रिसर्चर के तौर पर कार्यरत हैं|
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री