पुरानी रंजिश में युवक ने पेट्रोल डालकर फूंकी बाइक, इलाके में मचा हड़कंप
शहडोल: जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने बाइकों को आग के हवाले कर दिया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुरानी रंजिश में बाइक को किया आग के हवाले
पूरा मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बहेरहा गांव का है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है, पुलिस के मुताबिक, छिरहा गांव निवासी दीपू साकेत होली के मौके पर अपने बहन के घर बहेरहा गांव गया था. वह गांव की एक दुकान पर सामान लेने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में हीरालाल चौधरी नामक आरोपी भी बाइक से पहुंचा और दीपू साकेत को रोककर उससे बात करने लगा.
पल भर में आग के आगोश में बाइक
पीड़ित दीपू साकेत के मुताबिक, आरोपी का विवाद कुछ दिनों पहले उसके जीजा और दीदी से भी हुआ था, इसकी रंजिश वो अपने मन में पहले से ही बना रखा था. इसी पुराने विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया था. कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पेट्रोल डालकर बाइकों को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. जयसिंह नगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने कहा, "पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी हीरालाल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है."
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर