ईरान पर आज सबसे घातक हमले की तैयारी, जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका से मिलेगा बड़ा सैन्य समर्थन
वॉशिंगटन।अमेरिका ने इस्राइल को 12000 भारी बमों की आपूर्ति के लिए 151 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपये) का हथियार सौदा मंजूर किया है। इस फैसले की घोषणा शुक्रवार देर रात अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने की। स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने आपातकालीन स्थिति के कारण संसद की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को छोड़कर यह सौदा मंजूर किया।हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस्राइल इन बमों का इस्तेमाल कहां करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इस्राइल की वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा क्षमता को मजबूत करेगा, उसकी घरेलू रक्षा को बढ़ाएगा और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ निवारक शक्ति के रूप में काम करेगा।
ईरान पर संभावित हमले की तैयारी
इसी बीच, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका की ओर से ईरान पर आज रात अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। बेसेंट ने कहा कि यह अभियान ईरानी मिसाइल लॉन्चिंग स्थल और मिसाइल निर्माण कारखानों को निशाना बनाएगा, जिससे उनका सैन्य उत्पादन काफी हद तक प्रभावित होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान आर्थिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। बेसेंट ने कहा कि इसका एक बड़ा कारण यह है कि ईरान का नियंत्रण होर्मुज जलडमरूमध्य पर है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस मार्गों में से एक माना जाता है। अमेरिका और इस्राइल पहले से ही ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं और हाल के दिनों में कई बड़े हमले किए गए हैं, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।
डेविड धवन की सफाई: 'है जवानी तो इश्क होना है' में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल, टीजर विवाद पर बोले डायरेक्टर।
महिला आरक्षण पर महासंग्राम: बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस की देशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस