अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की शादी काफी चर्चा में है। 6 मार्च को अल्लू सिरीश, नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के मौके पर परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। दोनों की शादी में कई मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं। आइए डालते हैं एक नजर।
शुरू हुईं शादी की तैयारियां
अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की शादी घर पर हुई। शादी से पहले घर को अच्छी तरह से सजाया गया। इसका वीडियो वायरल है।
अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी
भाई की शादी में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ नजर आए। ये पल काफी खास था। दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत करते दिखे।
चिरंजीवी
अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में साउथ के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी पहुंचे हैं। वह अल्लू सिरीश के रिश्तेदार भी हैं। इस मौके पर वह कुर्ते में नजर आए।
रामचरण-उपासना कोनिडेला
मशहूर अभिनेता रामचरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में पहुंचे। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी नजर आए।
वरुण तेज
अभिनेता वरुण तेज और लावण्य त्रिपाठी ने अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में शिरकत की। दोनों एथनिक ड्रेस में नजर आए।
सूर्या
साउथ के मशहूर कलाकार सूर्या ने भी अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में शिरकत की। उन्होंने नए जोड़े के साथ फोटो खिंचवाई।
कल्याण राम
अभिनेता कल्याण राम, अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में पहुंचे।
लोकेश कनगराज
मशहूर फिल्ममेकर लोकेश कनगराज भी अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में पुहंचे। उन्होंने नए जोड़े के साथ पोज दिए।
सीएम रेवंत रेड्डी
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पहुंचे। उन्होंने अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी को आशीर्वाद दिया।
पवन कल्याण
अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में अभिनेता और डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण पहुंचे।
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
जनगणना 2026: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा महाभियान, धमतरी में प्रशासनिक तैयारियां तेज।
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
मुंबई में खूनी झड़प: मामूली विवाद में यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी।
महाकालेश्वर मंदिर में निंजा की आंखें नम, भस्म आरती में डूबे भक्ति भाव में
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।