एफडी के नाम पर बैंककर्मी की ठगी, दंपति से 40 लाख रुपए हड़पे
रायपुर| से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. सिलतरा इलाके में संचालित हो रही आईडीबीआई बैंक की बरौदा शाखा में एक कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसा देकर उनके खातों से 40 लाख रुपये उड़ा दिए. आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट यानी FD कराने के नाम पर ब्लैंक चेक लिया और रकम अपने और साथियों के खातों में ट्रांसफर कर दी|
पुलिस को 3 आरोपियों की तलाश
पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों के नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और मनीषा वर्मा बताए गए है. वहीं इस मामले में आरोपियों के नाम विकास राव गोडकी, राजा खुटे और शैलेन्द्र के नाग है. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके का है|
क्या है पूरा मामला?
रायपुर के ग्राम सिलतरा निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का खाता बरौद स्थिति के आईडीबीाई बैंक शाखा बरौद में है. उन्होंने कहा कि दोनों के ही खाते में 20-20 लाख रुपये जमा थे. नरेंद्र इस राशि को एफडी कराने के लिए बैंक लेकर गए थे. इसके बाद राजा ने एफडी में होने वाली प्रक्रिया का झांसा देकर नरेंद्र से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए|
एफडी के लिए दी पावती
आरोपी राजा खुटे ने नरेंद्र का भरोसा जीतने के लिए उन्हें एफडी की पावती भी दे दी. इसके बाद जून 2023 से लेकर नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने किस्तों में नरेंद्र और उनकी पत्नी के खाते से 40 लाख रुपये गबन कर दिए. पीड़ित को इस धोखाधड़ी का अंदाजा तब हुआ जब 2 मार्च 2026 को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और उन्हाेंने राजा खुटे को एफडी तोड़ने के लिए कहा. तब आरोपी ने गोलमोल जवाब दिया और कहा कि ”रुपयों का हेर-फेर हाे गया है, पैसे नहीं हैं.” इसके बाद पीड़ित दंपती बैंक पहुंचे और वहां स्टेटमेंट निकलवाया, तब उनके होश उड़ गए|
आरोपी राजा खुटे ने ब्लैंक चेक का इस्तेमाल करते हुए अपने और विकास राव गोडकी, शैलेन्द्री के नाम पर पैसे ट्रांसफर कर लिए थे. इस पूरे मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है|
धरसींवा में धोखाधड़ी का मामला
नरेंद्र वर्मा की शिकायत के बाद धरसींवा पुलिस ने बैंक कर्मचारी राजा खुटे और उसके दो अन्य साथी विकास राव गोडकी और शैलेन्द्री के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है|
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।
डेविड धवन की सफाई: 'है जवानी तो इश्क होना है' में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल, टीजर विवाद पर बोले डायरेक्टर।