शास्त्रार्थ में समर्थ वेदांती
नागपुर, 07 मार्च. आज यहॉं स्थानीय चिटणवीस सेंटर में शास्त्रार्थ के अंतर्गत इं.समर्थ वेदांती ने आध्यात्मिक अभ्यास के बारे में अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया. इसमें उन्होंने साधना के प्रथम चरण के आध्यात्मिक स्तरों के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियॉं दीं और उपस्थिति गणमान्य अतिथियों को एकाग्रता, विश्वकल्याण की भावना, पुण्यकर्मो, सत्संग/अध्ययन—स्वाध्याय, विवेक, वैराग्य, मुक्ति की अदम्य कामना, श्रवण, मनन, निदिध्यासन आदि 16 स्तरों तत्वों के बारे में तथा इन्हें प्राप्त करने में सहायक जप साधना के बारे में विस्तार से बताया.
श्री वेदांती ने व्याख्यानोपरांत चर्चा के दौरान जिज्ञासु अतिथियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आत्मा, परमात्मा, सूक्ष्म—स्थूल शरीर, चेतना, पुर्नजन्म, स्वप्न, विभिन्न लोक, ब्रह्मांडों आदि के बारे में अनेक रोचक और ज्ञानवर्द्धक बातें साझा कीं. कार्यक्रम का मॉडरेशन सीए हेमंत लोढ़ा ने किया.
ज्ञातव्य है कि शास्त्रार्थ चिटणवीस सेंटर व हेल्पलिंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली एक मासिक पहल है, जिसके अंतर्गत भारतीय मेधा, आध्यात्मिकता, वेदोपनिषद, पुराणों, इंटरफेथ विमर्श आदि विषयों से संबद्ध चिंतक—मनीषियों से गहन चर्चा की जाती है. इसका उद्देश्य आधुनिक दौर में लोगों को भारतीय दर्शन और चिंतन की महान विरासत से परिचित कराना और हमारे शाश्वत मूल्यों की पुर्नस्थापना है.
संदीप अग्रवाल
प्रधान संपादक
खबर नेक्स्ट.कॉम
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा