Anurag Dobhal को लेकर चौंकाने वाली खबर, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ सड़क हादसा
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल शनिवार को एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हादसे का वीडियो वायरल है। इसमें अनुराग अपनी कार तेज रफ्तार में चलाते हुए और आखिर हादसे का शिकार होते हुए दिख रहे हैं। डोभाल को UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है।
क्या अनुराग ने खुदकुशी करने की कोशिश की?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैंस से बात करते हुए बनाया गया। इसमें वह अकेलेपन और तनाव महसूस करने जैसी बातें कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की।
एक और वीडियो में, अनुराग डोभाल दर्द से रोते हुए दिख रहे हैं, जबकि आस-पास के लोग उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल रहे हैं। एक और वीडियो में उन्हें हॉस्पिटल में दिखाया गया है।
परिवार पर लगाए आरोप
यह घटना अनुराग डोभाल के अपने माता-पिता पर आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद हुई।
अनुराग के मुताबिक वह दूसरी बिरादरी की लड़की रितिका से शादी करना चाहते थे। लेकिन उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं था। ऐसे में उन्होंने उन्हें परेशान किया। उन्होंने बताया कि परिवार ने उन्हें रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया। भाई ने परिवार को बदनाम करने के लिए उनकी बुराई की। इस मामले पर उनके भाई कलाम ने सफाई दी और कहा कि अनुराग यह सब पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहे थे।
पिता की तबीयत खराब होने के बीच प्री-वेडिंग इवेंट में नजर आए सलमान खान, आमिर समेत पहुंचे कई सेलेब्स
अब कैसी है तबीयत?
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनके परिचित और परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वह सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अनुराग के बयानों और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पदोन्नति आरक्षण की राह आसान: ST-SC वर्ग के लिए बनेगा 'क्वांटिफिएबल डेटा'
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
रायपुर में कमिश्नरेट का खौफ: सेंट्रल जोन पुलिस ने 159 वारंटियों को दबोचा
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब