टी20 विश्वकप के बाद बदली रैंकिंग: जानिए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर
आईसीसी टी20 रैंकिंग:टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ICC ने ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. खास बात यह है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है|
बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर
आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 874 रेटिंग पॉइंट्स हैं और शानदार फॉर्म की बदौलत उन्होंने दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.दूसरे स्थान पर साहिबजादा फरहान हैं, जिनके 848 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वहीं इंग्लैंड के फिस सॉल्ट 803 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. वह 783 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें नंबर पर हैं|टॉप-10 में भारत के और भी खिलाड़ी शामिल हैं. तिलक वर्मा छठे और सूर्यकुमार यादव सातवें स्थान पर मौजूद हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के डिवॉल्ड ब्रेविस 8वें नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जोस बटलर नौवें और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट 10वें स्थान पर हैं |
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती नंबर 1
गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 771 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं. दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं, जिनके 753 पॉइंट्स हैं. पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश चौथे, इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा छठे स्थान पर हैं.भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टॉप-10 में शामिल हैं और वह सातवें स्थान पर काबिज हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी ने टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी |
ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा शीर्ष पर
ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा पहले स्थान पर हैं और उनके 328 रेटिंग पॉइंट्स हैं. भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 284 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी साइम अयूब तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा भारत के शिवम दुबे भी टॉप-10 ऑलराउंडर की सूची में शामिल हैं और वह नौवें नंबर पर हैं|
भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दबदबा
नई आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी साफ दिखाई देती है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में भारत के कई खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं, जो टीम की मौजूदा मजबूत स्थिति को दर्शाता है|
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।
धूप में निकलने से पहले बच्चों को लगाएं सनस्क्रीन; यूवी किरणों के खतरे से ऐसे करें बचाव।