हनुमानगढ़ में सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत
हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. रावतसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेगा हाईवे पर बरमसर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया, जिससे मौके पर ही 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. रावतसर SDM संजय कुमार ने हादसे कि पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 5 लोगों कि मौत हो चुकी है, 3 गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है, 6 लोगों का रावतसर अस्पताल मे ही इलाज चल रहा है.
मौके पर मची अफरा-तफरी : जानकारी के अनुसार, यात्री बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही बस बरमसर के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला.
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम संजय कुमार और पुलिस के आला अधिकारी रावतसर ट्रोमा सेंटर पहुंचे. अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है, जहां चिकित्सकों ने 3 लोगों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस अब मृतकों की शिनाख्त करने और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है.
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे