स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इन स्टार तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को देख रही है, इसलिए इन दोनों का शुरुआती कुछ मैच में अपनी टीमों के लिए खेलना मुश्किल है।
कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीमों से नहीं जुड़े
स्टार्क आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्टार्क और हेजलवुड के अलावा अन्य कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स भी टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से बाहर हो गए थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस भी हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
व्यस्त है ऑस्ट्रेलिया का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर
ऑस्ट्रेलिया को अगले एक साल में 21 टेस्ट खेलने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा करेगी, जबकि 2027 में वनडे विश्व कप होना है। स्टार्क ने पांचों एशेज टेस्ट खेले और बिग बैश लीग में भी हिस्सा नहीं लिया।टी20 क्रिकेट से संन्यास के कारण वह विश्व कप का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा कि कमिंस और हेजलवुड की उपलब्धता टाइमिंग का मसला है। उन्होंने कहा, अगर इसका उलटा होता, आईपीएल पहले और विश्व कप बाद में होता तो वे विश्व कप खेलने के लिए पूरे आईपीएल से बाहर रहते। हम जानते हैं कि वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना और जीतना चाहते हैं।आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इसके लिए खिलाड़ी अपने-अपने टीमों से जुड़ रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोट या वर्कलोड के कारण अपनी टीमों से नहीं जुड़ सके हैं।
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल
भुजिया किंग शिवरतन अग्रवाल का निधन, बीकानेर में शोक की लहर
उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
Bihar कैबिनेट विस्तार की हलचल, Samrat Choudhary और Nitish Kumar की बैठकों के बीच नए चेहरों पर चर्चा
Mirzapur में भीषण हादसा, ट्रक टक्कर के बाद बोलेरो में आग; 11 लोगों की दर्दनाक मौत