मैं सौभाग्यशाली हूॅं कि भगवान श्रीकृष्ण ने मुझे चुना : भारद्वाज
नागपुर, 20 मार्च. बीते शनिवार को अभिनेता व पूर्व सांसद डॉ. नितीश भारद्वाज ने स्थानीय दक्षिण मध्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में पत्रकारों से मुलाकात की. वह लेखक—निदेशक अतुल कौशिक के नाटक चक्रव्यूह, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका की है, के द.म.क्षे.सां.के. में मंचन के लिए यहॉं आए थे.
वार्ता के दौरान डॉ. भारद्वाज ने बताया कि जब वह ध्यान में श्रीकृष्ण की छवि को देखते हैं तो वह उनके मानसपटल पर जो छवि उभरती है, वह वेबहर शांत, बहुत सुंदर और प्रभावशाली होती है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने दर्शन और संदेशों को लोगों तक पहुॅंचाने के लिए उनके शरीर और चेहरे को चुना.
इस दौरान उन्होंने बी.आर.चोपड़ा के कालजयी धारावाहिक महाभारत से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि किस तरह पहले कुछ एपिसोड्स में उनकी भूमिका को लोगों को नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं. लेकिन, उन्हें अपने आप पर पूरा विश्वास था कि आगे जब लोग श्रीकृष्ण को दूसरे रूपों में देखेंगे तो कभी भुला नहीं पाएंगे और जेसे—जैसे धारावाहिक आगे बढ़ता गया, वह दर्शकों के दिलों में जगह बनाते गए.
उन्होंने बताया कि विगत 12 वर्षों में देश के कोने—कोने में चक्रव्यूह के160 शो हो चुके हैं और हर शो हाउसफुल रहा है.
शुभ मुहूर्त में खुले Badrinath Temple के कपाट, फूलों से सजा दिव्य धाम
Madhya Pradesh में भीषण गर्मी का कहर, 43.4°C तक पहुंचा पारा, 19 जिलों में लू अलर्ट
बंगाल में 9 बजे तक 18% मतदान, Suvendu Adhikari का बड़ा बयान
गेहूं उपार्जन लक्ष्य बढ़ाने की तैयारी, Mohan Yadav ने केंद्र से की बातचीत
आज का पंचांग
केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?