बस्तर नक्सल मुक्त, सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
बिलासपुर|छत्तीसगढ़ का बस्तर नक्सलवाद से पूरी तरीके से मुक्त हो गया है. अब इसके बाद सरकार यहां के विकास के लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रही है, पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा है कि अब केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर पर्यटन के सेक्टर में छत्तीसगढ़ का एक बड़ा क्षेत्र के रूप में विकसित होगा. बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार को 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है|
छत्तीसगढ़ के लिए किसी कोढ़ से कम नहीं था नक्सलवाद – राजेश अग्रवाल
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए नक्सलवाद किसी कोढ़ से कम नहीं था. बस्तर में अब तेजी से काम होगा, 1400 जवान और अफसरों ने अपनी शहादत दी, झीरम घाटी में शहीद होने वाले नेताओं को विनम्र श्रद्धांजलि है. अब बस्तर के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. बस्तर में अब पर्यटन सहित दूसरे क्षेत्र में भी काम होगा. चित्रकोट के लिए बड़ा प्रोजेक्ट बना है, इसके लिए 200 करोड़ का प्रोजेक्ट बना है, पर्यटक वहां दो दिन स्टे करें ऐसा प्रोजेक्ट है. चित्रकोट के दोनों तरफ को विकसित किया जायेगा. माता दंतेश्वरी, कलीमसर गुफा का भी विकास होगा, धूड़मारास गांव में भी कई काम होंगे|
सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर बोले मंत्री
पर्यटन मंत्री ने सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि दूसरे लोगों को चुनाव लड़ने का मौका मिलता है. उन्हें भी मिलेगा, लोकतंत्र में वे भी चुनाव लड़ेंगे, बस उनकी भावना देश प्रथम होनी चाहिए. उन्होंने कहा, हमने 16 आत्मसमर्पित नक्सलियो का विवाह कराया. उन्हें विधानसभा का भ्रमण कराया गया. सरकार उन्हें प्राथमिकता के साथ मुख्यधारा से जोड़ रही है|
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।