IPL 2026: 13 साल बाद धर्मशाला में उतरेगी Mumbai Indians, फैंस में उत्साह
धौलाधार की वादियों में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच लौटने जा रहा है। इस बार चर्चा में मुंबई इंडियंस की टीम है, जो पूरे 13 साल बाद धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि यादों और इतिहास से जुड़ा खास मौका होगा। पिछले साल भी धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई के बीच मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते मैच को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। अगर पुराने रिकॉर्ड देखें तो आखिरी बार मुंबई इंडियंस ने 18 मई 2013 को इस मैदान पर कदम रखा था। उस मैच में उनका सामना तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब से हुआ था। पहाड़ों के बीच बसे इस खूबसूरत मैदान पर खेले मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 50 रन से हराया था।उस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 183 रन बनाए थे। टीम के लिए अजहर महमूद ने 80 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि शॉन मार्श ने 63 रन जोड़े थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 133 रन पर सिमट गई थी। अब 13 साल बाद एक बार फिर वही मैदान, वही माहौल और आईपीएल का वही रोमांच लौट रहा है। हालांकि इस बार दोनों टीमों के कई चेहरे बदल चुके हैं, रणनीतियां नई हैं और खेल का अंदाज भी अधिक आक्रामक हो गया है।क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह केवल दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि इतिहास को दोहराने या बदलने का अवसर भी है। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस पुरानी हार का हिसाब बराबर कर पाती है या धर्मशाला एक बार फिर पंजाब के लिए अनुकूल साबित होता है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि इस बार धर्मशाला में आईपीएल के तीन मैच खेले जाएंगे। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और मुंबई इंडियंस की टीमें शामिल होंगी। मुंबई इंडियंस 14 मई को पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर