छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 100 के पार, बढ़ी कीमतें
रायपुर|छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. जहां प्रदेश में पेट्रोल अब महंगा हो गया है. 1 अप्रैल से लागू नई दरों के तहत राजधानी रायपुर में सामान्य पेट्रोल की कीमत में 1.1 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 3.8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है|
पेट्रोल हुआ महंगा, 100 के पार पहुंची कीमत
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में ₹1.01 से ₹1.26 प्रति लीटर तक इजाफा किया है. बढ़ोतरी के बाद रायपुर में पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार पहुंचकर ₹100.45 प्रति लीटर हो गई है. वहीं प्रीमियम पेट्रोल यानी XP-95 की कीमत भी बढ़कर ₹109.29 प्रति लीटर तक पहुंच गई है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों के खर्च पर पड़ रहा है|
राज्य सरकार ने बढ़ाया सेस
राज्य सरकार की ओर से अभी तक पेट्रोल में 24 प्रतिशत वैट और 1 रुपए सेस लिया जाता था. लेकिन अब 24 फीसदी वैट के साथ सेस 2 रुपए कर दिया गया है. इस वजह से पेट्रोल की कीमत बढ़ गई है. अभी ईरान-अमेरिका युध्द की वजह से पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ रहा है|
पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी पंप में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है. रायपुर मे सभी कंपनियों के डिपो के पास पर्याप्त स्टॉक है. बता दें कि राज्य सरकार को हर साल पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट और सेस की वजह से 7000 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है. अभी सेस 1 रुपए बढ़ने के बाद इस वित्तीय साल में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा|
ममता बनर्जी फिर विवादों में, देशद्रोह के आरोपों से सियासत गरम
चंबल की लहरों में नई जिंदगी की गूंज: 95 अंडों से निकले 54 नन्हे घड़ियाल
चुनावी मंथन या डैमेज कंट्रोल? मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच पर जुटेंगे एमपी कांग्रेस के दिग्गज
एक टूर्नामेंट और लाखों दिलों पर राज, जानिए कौन हैं आयुषी शेखावत
उत्तराखंड में राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक संदेश, चुनावी अभियान की शुरुआत
आम जनता को बड़ी राहत: ₹1,200 की लागत वाला एलपीजी सिलेंडर ₹587 की भारी छूट के साथ मिल रहा बेहद सस्ता
मिसाइल का शहर क़ेशम द्वीप, ईरान की सैन्य ताकत का प्रतीक
सर्राफा बाजार में मंदी का रुख: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
हैदराबाद हेलमेट बाजार में आग की भयंकर लपटें, दमकल टीम कर रही कड़ी मशक्कत
रायगढ़ में नाबालिगों के HIV पॉजिटिव मिलने से हलचल, मंत्री ने की अपील