डॉ. आंबेडकर कॉलेज के छात्रों ने ओलंपियाड परीक्षाओं में मचाई धूम
कई गोल्ड मेडल जीत विद्यालय का नाम किया रोशन
नागपुर,8 अप्रैल। डॉ. आंबेडकर कॉलेज, दीक्षा भूमि के छात्रों ने विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
आईईओ में निहाल एन. मांडवगाडे, दीपाली एस. राठौड़, लालन आर. धोते और राजवीर ए. सोमकुंवर ने स्कूल स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
एनएसओ में मोहम्मद अमनरजा शेख, जुहिली एस. भास्कर, मोहन आर. मट्टापार्थी और किंजल बी. बिस्वास ने स्कूल स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
आईएमओ में निहाल एन. मांडवगाडे, चतुर्थी एस. लाखे, मोहन आर. मट्टापार्थी और प्रशिक जे. भगत ने स्कूल स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
कॉलेज के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई, सचिव डॉ. श्री सुधीर फ़ुलझेले, प्राचार्या डॉ. दीपा पान्हेकर, उप प्राचार्य श्रीमती हर्षा बोरकर और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
Datia जिला अस्पताल में नकाबपोशों का आतंक, मरीज के अटेंडर से मारपीट
World Book Day पर ज्ञान का उत्सव, Mohan Yadav ने दिया किताबों से जुड़ने का संदेश
तमिलनाडु चुनाव: पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला, रजनीकांत से विजय तक ने डाला वोट।
हैदराबाद-नागपुर के बीच बिछेगी LPG पाइपलाइन, 1585 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट
Nusrat Jahan ED के सामने पेश, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
समीर अंजान का तीखा बयान: 'जेन जी' को सिर्फ साउंड चाहिए, शब्दों की गहराई से उनका नाता टूटा।