पाटन में प्रॉपर्टी विवाद बना हिंसक, गोलीबारी में अधेड़ पर जानलेवा हमला
मिर्च झोंककर किया जानलेवा हमला
जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनसर में संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति पर घातक हमला किया गया है। ग्राम सूखा के रहने वाले 45 वर्षीय ठाकुर दास पटेल जब आगासौद से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के समीप पूर्व से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। बदमाशों ने सबसे पहले ठाकुर दास की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उन्हें पूरी तरह असहाय कर दिया। इसके बाद उन पर चाकुओं से कई वार किए गए और अंत में गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती घायल की हालत गम्भीर
घायल को तत्काल उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित की स्थिति चिंताजनक है क्योंकि गोली अभी भी शरीर के भीतर ही फंसी हुई है। घायल ने अपने बयान में ठाकुर प्रसाद, दीपक, गोपाल, वंदना सिंह, बृजलाल, अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे सहित अन्य साथियों पर इस कृत्य का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार इन सभी व्यक्तियों के साथ उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। नुनसर चौकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी