टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव: FASTag नहीं तो लगेगा जुर्माना, कैश भुगतान पर सख्ती
Toll Plaza New Rules: देशभर के कई जिलों राज्यों से गुजरकर बड़े शहरों, महानगरों को कनेक्ट करने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं और अब अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है, तो इसके लिए आपको जुर्माने के रूप में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. यानी कि बिना फास्टेग आपका सफर महंगा हो जाएगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में नए नियम को लागू कर दिया है जो 10 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावित हो गया है. इस नियम के मुताबिक यदि कोई वाहन चालक बिना फास्टैग या इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के टोल प्लाजा पर भुगतान करता है. तो उसे निश्चित शुल्क से कम से कम 25% राशि का एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा क्योंकि 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर केश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.नेशनल हाईवे पर स्थित टोल टैक्स पर कैश पेमेंट को पूरी तरह से रोक दिया गया है 10 अप्रैल से नया नियम लागू होने के बाद अब केवल यूपीआई पेमेंट और फास्ट ट्रैक से ही टोल बसूला जा रहा है इसमें यूपीआई से पेमेंट करने पर सवा गुना चार्ज लग रहा है यानी कि अगर किसी टोल का टैक्स 100 रुपए है और फास्ट ट्रैक नहीं है तो उसे 125 रुपया चुकाने होंगे,
नए बदलाव का क्या है मकसद
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस नए बदलाव का उद्देश्य टोल प्लाजा पर जो भीड़ हो जाती है और वाहनों की आवाजाही रुक जाती है लेकिन मंत्रालय का मानना है कि यह नया नियम आने की वजह से अब ना तो टोल प्लाजा पर भीड़ बढ़ेगी और ना ही समय की बर्बादी होगी ऐसे में आसानी से वाहन चालक भुगतान करते हुए आगे बढ़ सकेंगे जिससे लोगों का कीमती समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.बुंदेलखंड के सागर से भी देश का सबसे बड़ा नेशनल हाईवे 44 गुजरता है. जिसमें जिले की सीमा में तीन टोल टैक्स आते हैं और ऐसा हाइवे से रोजाना लगभग 50000 वाहनों से वसूली होती है. इसके अलावा ईश्वरवारा के पास Nh 934 पर भी टोल टैक्स है और जल्द ही कर्रापुर में अभी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्वारा टोल टैक्स शुरू किया जाना है सागर में लगभग आधा दर्जन जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल टैक्स हैं जहां से निकलने वाले लोग अब कैश पेमेंट नहीं कर सकेंगे.
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास