PSL में अश्विन की ट्रिक अपनाते दिखे मिचेल, दो गेंद पर क्रीज से हटे, VIDEO वायरल
पाकिस्तान सुपर लीग में पाकिस्तान और उसके खिलाड़ियों की किरकिरी हो रही है। इस 11वें सीजन में अब तक कई विवाद देखने को मिले हैं। अब एक और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज उस्मान तारिक की गेंदों का सामना करने से पहले दो बार क्रीज छोड़ दी, जिससे मैदान पर हलचल मच गई। अंपायर को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ी।
लगातार दो बार क्रीज से हटे मिचेल
रावलपिंडीज की पारी के नौवें ओवर में यह पूरा मामला सामने आया। मिचेल ने एक गेंद खेलने के बाद अगली गेंद से पहले ही क्रीज छोड़ दी। इसके बाद जब उस्मान तारिक गेंद डालने के लिए आगे बढ़े, तो मिचेल फिर हट गए। इस बार उस्मान ने गेंद फेंक दी, लेकिन अंपायर ने उसे डेड बॉल करार दिया। यह देखकर साफ हो गया कि मिचेल गेंदबाज के एक्शन से असहज थे।
तारिक के एक्शन पर पहले भी उठे सवाल
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग है। वह गेंद डालने से पहले रन-अप में हल्का सा रुकते हैं, जिससे बल्लेबाज की एकाग्रता प्रभावित होती है। कई बल्लेबाज इसे विचलित करने वाला मानते हैं। इससे पहले कैमरन ग्रीन भी उनके इस अंदाज पर नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने तक उस्मान पर चक करने का आरोप लगाया था।
अश्विन की सलाह आई याद
इस पूरे घटनाक्रम ने रविचंद्रन अश्विन की उस सलाह को फिर चर्चा में ला दिया, जो उन्होंने इसी तरह के एक्शन से निपटने के लिए दी थी। अश्विन ने टी20 विश्वकप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कहा था, 'अगर उस्मान गेंद डालने से पहले रुकता है, तो बल्लेबाज को भी क्रीज छोड़ने का पूरा अधिकार है। वह कह सकता है कि मुझे समझ नहीं आया गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया।'
उन्होंने यह भी जोड़ा था, 'यह अंपायर के लिए दिलचस्प स्थिति होगी कि चेतावनी किसे मिलेगी? अक्सर पहले गेंदबाज को ही चेतावनी दी जाती है।' हालांकि, भारत को तब इसकी जरूरत नहीं पड़ी थी, क्योंकि टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हराया था। हालांकि, उसका इस्तेमाल डेरिल मिचेल अब कर रहे हैं। वहीं, उस्मान को अपने घर में ही बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अंपायर ने गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को सलाह दी।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जीता मुकाबला
मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। सऊद शकील ने 42 रन, जबकि राइली रूसो ने 53 रन की पारी खेली। जवाब में रावलपिंडीज की टीम 121 रन पर सिमट गई। मिचेल 30 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। गेंदबाजी में उस्मान तारिक और सऊद शकील ने दो-दो विकेट लिए।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास