केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह संशोधित दर 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करेगा।
इस संशोधन के बाद अब महंगाई भत्ता मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जिससे कर्मचारियों के मासिक 'टेक होम पे' में इजाफा होगा। यह कदम ऐसे समय में आया है जब विभिन्न कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं।
नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने सरकार को सौंपे ज्ञापन में न्यूनतम मूल वेतन को मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 3.83 रखने की सिफारिश की है। इसके अलावा, कर्मचारी संघों ने 6 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगें भी सरकार के सामने रखी हैं।
राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर