रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, हालत बिगड़ी
इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब वे श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित इस कॉम्प्लेक्स में साईकस जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं।
रोशनी और वेंटिलेशन की कमी से बिगड़ी हालत
लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे अंदर फंसी ऋचा शर्मा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था। इन परिस्थितियों में उनकी घबराहट बढ़ गई और तबीयत भी बिगड़ने लगी।
मोबाइल के जरिए मांगी मदद
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी फोन कर करेंसी टावर में बिजली और पावर बैकअप की स्थिति की जानकारी ली।
काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गईं
करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि बाहर आने के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगा। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी चिंतित कर दिया।
पहले भी सामने आ चुकी हैं शिकायतें
स्थानीय लोगों के अनुसार, करेंसी टावर में लिफ्ट फंसने की यह पहली घटना नहीं है। सातवीं मंजिल पर संचालित साईकस जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिनमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। इसके बावजूद लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर
नियमों के अनुसार, ऐसे बड़े कॉम्प्लेक्स में पावर बैकअप, इमरजेंसी लाइट, अलार्म सिस्टम और हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य होते हैं लेकिन करेंसी टावर में इन सुविधाओं का अभाव साफ नजर आया। दुकानदारों और जिम जाने वालों ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अब सवाल उठ रहा है कि SDRF, नगर निगम और फायर सेफ्टी विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री