कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध क्रियान्वयन करें सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा शहर में संचालित जल प्रदाय योजना एवं सीवरेज सिस्टम से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वित्तीय प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ, जिससे आम नागरिकों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे, आयुक्त श्री संकेत भोंडवे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल प्रदाय व्यवस्था के शेष सभी कार्य, विशेषकर ओवरहेड वाटर टैंक के निर्माण एवं जल वितरण नेटवर्क का विस्तार, आगामी वर्षा ऋतु से पहले हर स्थिति में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में नागरिकों की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित न हो, इसके लिए कार्यों को सुनियोजित एवं चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर उन्होंने बल दिया।
सीवरेज सिस्टम की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शेष पाइपलाइन बिछाने के कार्य तथा हाउस सर्विस कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज नेटवर्क का समय पर पूर्ण होना शहरी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, इसमें किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने एसटीपी निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
भारत की राजदूत ने कुवैत हमले के घायल नागरिकों से की मुलाकात
चैंपियंस लीग रद्द करने के बाद शुरू हुआ विवाद, ललित मोदी ने सुनाया किस्सा
'छापा मरवाने की धमकी दी थी', शशि थरूर पर ललित मोदी का चौंकाने वाला आरोप
प्रधानमंत्री मोदी का सूरत-दमन दौरा, नए विकास प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
रातों-रात वायरल होने की कोशिश पड़ी भारी, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर जेल
कोहली की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा जिम्मेदारी? अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा अपडेट
CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी नहीं रहे, इंडस्ट्री में शोक की लहर
सिनेमाघरों में 'पेद्दी' का उत्सव, पत्नी उपासना ने ऐसे किया राम चरण को चीयर
कर्नाटक में मंत्री पोर्टफोलियो की अटकलें तेज, प्रियांक खरगे ने सीएम पर छोड़ी जिम्मेदारी
'डियर किंग, आपने इतिहास रच दिया', पेद्दी को लेकर X पर ट्रेंड हुए राम चरण