साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी दिशा में शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ आज हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान कर रही है।
साय सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में प्रदाय की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार लाना, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और परिवार में निर्णय लेने में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना है। यह राशि महिलाओं के लिए छोटे-छोटे आर्थिक अवसरों का आधार बन रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम मझगंवा की रहने वाली श्रीमती हेमा सिंह आज इस योजना की सफलता की जीवंत मिसाल बन चुकी हैं। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली हेमा सिंह ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को केवल खर्च करने के बजाय उसे एक अवसर के रूप में अपनाया। उन्होंने हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये को बचाना शुरू किया और कुछ ही समय में अपने घर के पास एक छोटा सा किराना स्टोर खोल लिया। बूंद बूंद से घड़ा भरता है कि कहावत को चरितार्थ करते हुए शुरुआत की थी, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने धीरे-धीरे इस छोटे व्यवसाय को सफल बना दिया। आज उनकी दुकान गांव के लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही है और उनके परिवार की आय का मजबूत आधार बन चुकी है।
हेमा सिंह की आय में स्थिरता आने से उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। अब वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हैं और भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं। जहां पहले रोजमर्रा के खर्चों को लेकर चिंता बनी रहती थी, वहीं अब उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलकता है। हेमा सिंह अपनी सफलता का श्रेय महतारी वंदन योजना को देते हुए कहती हैं कि यह योजना उनके लिए एक नई शुरुआत साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना इसी सोच का परिणाम है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी को भी बढ़ा रही है। यह योजना आज न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम बन रही है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को भी नई ऊंचाई दे रही है। हेमा सिंह जैसी कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो महिलाएं अपने जीवन की तस्वीर खुद बदल सकती हैं।
कामाख्या मंदिर में साल के 3 दिन क्यों नहीं होती पूजा, जानें अंबुबाची मेले का खास नियम
गेहूं की बंपर पैदावार और सरकारी खरीद ने तोड़ी मंडियों की कमर, कौड़ियों के भाव बेचने को मजबूर हुआ अन्नदाता
उद्धव गुट में जाने के संकेत देने वाले सत्तार का यू-टर्न, BJP से दूरी खत्म
टीजीटी एग्जाम में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, चार सॉल्वर पुलिस के हत्थे चढ़े
कर्नाटक कांग्रेस में बदलाव: बीके हरिप्रसाद ने संभाली जिम्मेदारी
डोनाल्ड ट्रंप ने टॉड ब्लैंच को अटॉर्नी जनरल बनाने की पुष्टि की
शेयर बाजार में हाहाकार: शुरुआती झटके के साथ 500 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 23,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला
KGMU में दवा खरीद में गड़बड़ी! समिति की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य
रिश्तों का कत्ल: दोस्त के साथ मिलकर माता-पिता और बहन को मारा, फिर खुद बना शिकार