मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगायें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगाया जाए, तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन का प्रवाह भी बढ़ता है। घर की साज-सज्जा के अलावा वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट का पौधा लगाना काफी अहम माना जाता है। कई बार लोग इसको गमले में मिट्टी में लगाते हैं। हालांकि कुछ लोग इसको कांच की बोतल या फिर जार में लगाना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगाया जाए, तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन का प्रवाह भी बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच की बोतल में मनी प्लांट को लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और आर्थिक समृद्धि लाने में भी सहायक होता है। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व या फिर दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से धन वृद्धि होती है। मनी प्लांट कांच की बोतल में आकर्षक लगता है। साथ ही यह इंटीरियर को भी खूबसूरत बनाता है पर इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें।
बोतल में गंदा और बदबूदार पानी रखने से निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है। इसलिए हर 4-5 दिन में पानी बदलते रहें।
अगर मनी प्लांट की पत्तियां सूख रही हैं, तो इसको फौरन हटा दें। वरना यह निगेटिव एनर्जी बढ़ा सकती है।
मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा या फिर दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
मनी प्लांट के पौधे को टूटी या फटी कांच की बोतल में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अशुभ प्रभाव आ सकता है।
मनी प्लांट लगाने का सही तरीका
मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए किसी पारदर्शी कांच की बोतल या फिर जार का चुनाव करें।
इसमें साफ पानी डालें और हर 4-5 दिन के अंदर पानी बदलते रहें।
कांच की बोतल में मनी प्लांट की बेल डालें और इसको ऐसे स्थान पर रखें, जहां पर प्राकृतिक रोशनी आए, न कि सीधी धूप पड़े।
MSCI इंडेक्स अपडेट: वेटेज में बड़ा फेरबदल, शेयर मार्केट में हलचल
CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, स्टूडेंट्स ने किया इंतजार खत्म
Jagdalpur Nizamuddin Special Train: यात्रियों को बड़ी राहत, जगदलपुर से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
CBI डायरेक्टर चयन पर राहुल गांधी ने जताई असहमति, प्रक्रिया पर उठाए सवाल
स्टील सेक्टर को बड़ा झटका! महंगी हो सकती है बिजली, पॉवर कंपनी का नया प्रस्ताव
फटी एड़ियों से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में 18 एजेंडों को मंजूरी, महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला
Berger Paints शेयर प्राइस में 9% की तेजी, निवेशकों में उत्साह
पेट, सांस और दिल की आवाजें बता सकती हैं आपकी हेल्थ का हाल
पेट में मरोड़ और ऐंठन की समस्या होने पर अजवाइन और काला नमक का घरेलू नुस्खा काफी राहत दे सकता है।