चाणक्य के अनुसार, इन 6 मामलों में महिलाओं से कभी आगे नहीं निकल सकते पुरुष, चाहें ये कितना भी लगा लें जोर
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के प्रथम अध्याय के 17वें श्लोक में स्त्री और पुरुष के गुणों की तुलना की है. उन्होंने बताया कि कई मामलों में महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं और इन क्षेत्रों में उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. चाणक्य नीति में जीवन, काम, पाप-पुण्य से लेकर वैवाहिक जीवन तक की बातें शामिल हैं. आइए जानते हैं चाणक्य ने अपनी एक नीति में किन 6 मामलों के बारे में बताया है कि महिलाएं हमेशा पुरुषों से आगे रहेंगी...
भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन, समाज और रिश्तों से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया है. उनकी कही बातें आज भी लोगों के जीवन में मार्गदर्शन का काम करती हैं. चाणक्य नीति में महिलाओं की विशेषताओं का भी विस्तार से वर्णन मिलता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसे गुण हैं, जिनमें महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे मानी जाती हैं. यही वजह है कि परिवार और समाज को संतुलित बनाए रखने में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम मानी गई है. आइए जानते हैं चाणक्य नीति के वे 6 बातें, जिनमें महिलाएं पुरुषों से श्रेष्ठ मानी जाती हैं.
आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, महिलाएं भावनात्मक समझ और धैर्य में पुरुषों से आगे होती हैं. पुरुषों में धैर्य की कमी होती है, लेकिन महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी खुद को संभालकर परिवार को टूटने नहीं देतीं, इसी वजह से उन्हें क्षमा की धरती भी कहा जाता है. चाहे आर्थिक संकट हो या भावनात्मक परेशानी, महिलाएं संयम के साथ हालात का सामना करने की क्षमता रखती हैं.
चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं. बड़े फैसलों में भले ही पुरुष आपको आगे दिख जाएं, लेकिन ऐसे छोटे-छोटे मामले, जो जीवन में बड़ा रोल रखते हैं, वे मामले महिलाएं समझदारी से सोचती हैं और सही निर्णय लेती हैं. कई बार महिलाएं परिस्थिति को गहराई से समझकर ऐसा समाधान निकालती हैं, जो पूरे परिवार के लिए लाभकारी साबित होता है.
चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि रिश्ते निभाने के लिए महिलाएं समझौता करती हैं, जबकि पुरुष इसमें पीछे रह जाते हैं. चाहे पति-पत्नी का रिश्ता हो या रिश्तेदारों के साथ, महिलाएं मुश्किल हालात में भी समझौता कर रिश्तों को संभालती हैं. महिलाएं अपने माता-पिता का घर छोड़कर दूसरे घर में रहने आती हैं और फिर वह कई तरह उतार-चढ़ाव पार करके पूरे घर को एक करती हैं. महिलाएं के फैसलों से ही परिवार मजबूत दिखता है और कई बार उनके फैसलों की वजह से पुरुष अपना करियर बना पाता है.
चाणक्य नीति यह बताती है कि महिलाओं के गुण केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज की मजबूती का भी आधार हैं. वे जानती हैं कि परिवार को एकजुट कैसे रखना है और समाज से कैसे जुड़ना है. आज के समय में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, व्यापार और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं. ऐसे में चाणक्य की ये बातें आधुनिक दौर में भी काफी प्रासंगिक नजर आती हैं.
चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि अक्सर यह माना जाता है कि महिलाएं भावुक होती हैं, लेकिन चाणक्य के अनुसार संकट के समय वे बेहद समझदारी से फैसले ले सकती हैं. पुरुष अक्सर बिना सोचे-समझे निर्णय ले लेते हैं, लेकिन महिलाएं पहले कठिनाई से निकलने का तरीका सोचती हैं और फिर फैसला करती हैं. महिलाएं बिना थके लगातार अपने कर्तव्यों को निभाने की कोशिश करती हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है
चाणक्य नीति में अंत में कहते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संवाद क्षमता बेहतर होती है और वे अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेती हैं. इसी वजह से बच्चे अक्सर अपनी मां की बात मानते हैं और पति भी पत्नी के फैसलों से सहमत हो जाते हैं. इसी बेहतरीन संवाद की वजह से आज के समय में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, व्यापार और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग