तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों और मंदिरों के पास की 717 शराब दुकानें बंद
चेन्नई। तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने सत्ता संभालते ही जनहित में अपना पहला बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में शराब की दुकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने राज्य भर में संचालित हो रही 717 शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का कड़ा आदेश जारी किया। यह कार्रवाई उन दुकानों पर की गई है जो धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक बस स्टैंडों के बेहद करीब स्थित थीं।
500 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों पर गाज
मुख्यमंत्री विजय के निर्देश के बाद तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) के अधिकारियों ने राज्यव्यापी सर्वेक्षण किया। इस जांच में उन दुकानों को चिन्हित किया गया जो नियमों को ताक पर रखकर स्कूलों, कॉलेजों और पूजा स्थलों के पास चल रही थीं। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास, 186 दुकानें शैक्षणिक संस्थानों के पास और 255 दुकानें बस स्टैंडों के नजदीक पाई गईं। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि इन सभी 717 दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर पूरी तरह बंद कर दिया जाए। सरकार का यह कदम सार्वजनिक अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
जनता की शिकायतों का हुआ समाधान
सरकार के इस फैसले से तमिलनाडु की जनता, विशेषकर महिलाओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि संवेदनशील स्थानों के पास शराब की बिक्री बंद की जाए ताकि सार्वजनिक स्थानों का माहौल खराब न हो। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में राज्य में करीब 4,765 शराब की दुकानें संचालित हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का मुख्य उद्देश्य इन पर सख्त नियंत्रण रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कदम से न केवल अनुशासन बनेगा, बल्कि संवेदनशील इलाकों में शराब के कारण होने वाली असुविधाओं पर भी लगाम लगेगी।
मलेशियाई पीएम ने बताया 'एक उंगली की क्रांति'
विजय के मुख्यमंत्री बनने और उनके इस 'एक्शन मोड' पर वैश्विक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मुख्यमंत्री विजय को अपना मित्र बताते हुए बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिस तरह पर्दे पर विजय तीन घंटे में बुराई को खत्म करते थे, अब जनता ने उन्हें असल जिंदगी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने 'ओरु विरल पुरत्ची' (एक उंगली की क्रांति) का जिक्र करते हुए कहा कि वे तमिलनाडु और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
पुणे में उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी, ट्रेनिंग विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंदौर में जनप्रतिनिधियों के लिए नई मिसाल, महापौर करेंगे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग
यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, बरातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा
लखनऊ में इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, नहीं बच सके प्रतीक यादव
भोपाल में होटल से युवक पकड़े जाने के बाद हंगामा, MLA ने संभाली स्थिति
पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम मोहन यादव ने घटाया काफिला, कम हुई गाड़ियों की संख्या
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिल्ली में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री, 14-15 मई को होगी अहम बैठक
मंदसौर में आइसक्रीम खाने से बिगड़ी तबीयत, 20 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार