यूपी में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा, छह स्थान और कई हिंदूवादी नेता थे निशाने पर
लखनऊ: एटीएस की पूछताछ में संदिग्धों का कबूलनामा; यूपी के 6 शहर और हिंदूवादी नेता थे आतंकियों के निशाने पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) की कस्टडी रिमांड में आए दो संदिग्ध आतंकियों ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश विरोधी साजिश रचने वाले इन आरोपियों के निशाने पर उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन महत्वपूर्ण स्थान और कई प्रमुख हिंदूवादी नेता थे। जांच एजेंसी अब इन संदिग्धों से मिली जानकारियों के आधार पर नेटवर्क के अन्य मोहरों की तलाश में जुट गई है।
पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे थे रेकी के वीडियो
एटीएस की गिरफ्त में आए बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा ने स्वीकार किया है कि वे सीमा पार बैठे अपने आका शहजाद भट्टी के लगातार संपर्क में थे। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के छह संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी, जिनमें हिंदूवादी संगठनों के कार्यालय भी शामिल हैं। इन ठिकानों के वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे गए थे, ताकि वहां विस्फोट और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा सके।
बड़ी साजिश का ब्लूप्रिंट तैयार
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों ने उनकी खतरनाक साजिशों की पुष्टि की है। एटीएस अब इन दोनों को उन चिन्हित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रही है, जिनकी इन्होंने रेकी की थी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पास हथियार और विस्फोटक कहां से आने वाले थे और इस मॉड्यूल में इनके अलावा और कौन-कौन शामिल है।
कस्टडी रिमांड पर गहन पूछताछ
बता दें कि दानियाल और कृष्णा को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था, लेकिन गुरुवार से एटीएस ने इन्हें कस्टडी रिमांड पर लिया है। एटीएस मुख्यालय में दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान कुछ और बड़े नामों और ठिकानों का खुलासा हो सकता है, जिससे राज्य में बड़े आतंकी हमले की साजिश को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश