प्रथम हिंदी अखबार "उदंत मार्तंड" के 200 वर्ष पूरे होने पर पीआरएसआई और हिंदी पत्रकार संघ, नागपुर का विशेष आयोजन

नागपुर]  28 मई  : प्रथम हिंदी समाचार पत्र “उदंत मार्तंड” के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), नागपुर चैप्टर तथा हिंदी पत्रकार संघ, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम शनिवार, 30 मई 2026 को दोपहर 3:30 बजे से सुभाष रोड स्थित रमन साइंस सेंटर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भाषाई विवाद से दूर रही है नागपुर की पत्रकारिता” रखा गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (SIIL), नागपुर के अध्यक्ष पद्मश्री श्री सत्यनारायण नुवाल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद शर्मा उपस्थित रहेंगी।

समारोह में हिंदी, मराठी और अंग्रेज़ी पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ संपादक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्री प्रकाश दुबे, द हितवाद के संपादक श्री विजय फणशीकर, महाराष्ट्र टाइम्स के पूर्व संपादक श्री श्रीपाद अपराजित तथा PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) श्री एस. पी. सिंह शामिल हैं।

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शहर एवं क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया हस्तियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में श्री चंद्रमोहन द्विवेदी, श्री पुरुषोत्तम दातीर, श्री एस.एन. विनोद, श्री आनंद निर्बाण, श्री संजय तिवारी, श्री हर्षवर्धन आर्य, श्री विकास मिश्रा, श्रीमती पूर्णिमा पाटील, श्री अरुण जोशी, श्री राजेश्वर मिश्रा, श्री अतुल कोटेचा, श्री कृष्ण नागपाल, श्री महेश पुरोहित, श्री सुदर्शन चक्रधर, श्री शिव अग्रवाल, श्री मनीष सोनी, श्री राजेश सिंह, श्री अमित बाजपेयी तथा श्री नीरज ओमप्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हिंदी पत्रकार संघ, नागपुर के सभापति श्री आनंद निर्बाण, अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पुरोहित तथा PRSI नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री यशवंत मोहिते, सचिव श्री मनीष सोनी सहित अखिलेश हलवे, प्रसन श्रीवास्तव, अनिल गडेकर, मधुसूदन देशमुख, विनोद रापतवर, मिलिंद चहांदे, विवेक असरानी, कमल शर्मा, संजय देशमुख, अभिषेक तिवारी, संदीप अग्रवाल, मनोज चौबे एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा शहरवासियों से इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।